Jabalpur:- इंटैक म,प्र, चैप्टर के सदस्य का हुआ आगमन
Jabalpur:- इंटैक म,प्र, चैप्टर के सदस्य का हुआ आगमन
भारतीय संस्कृति विरासत धरोहर को लेकर ली बैठक
जबलपुर इंटैक मध्य प्रदेश चैप्टर के मेंबर अशोक सिंह ठाकुर ने इंडियन नेशनल ट्रस्ट के सदस्यों के साथ बैठक ली। इस दौरान जबलपुर संभाग में भारतीय संस्कृति विरासत और ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण को लेकर कार्य करने पर विचार विमर्श किया गया। अशोक सिंह ठाकुर के मुताबिक देश में इंडियन नेशनल ट्रस्ट इंटैक के द्वारा भारत की सस्कृति,विरासत धरोहर को बचाने के लिए प्रयास किया जा रहे हैं। जिससे आने वाली पीढ़ी को भारतीय सभ्यता की जानकारी मिल सके। इसी विषय को लेकर जबलपुर में बैठक आयोजित कर मध्य प्रदेश की संस्कृति, विरासत धरोहर को संरक्षण करने को लेकर बैठक में चर्चा की गई ।साथ ही आगामी दिनों में केंद्र राज्य सरकार की मदद से धरोहरों का संरक्षण किया जाएगा।।