भरतनाट्यम ,कथक और ओडिसी के नृत्य की शानदार प्रस्तुति नृत्यागनाओ ने दी
जबलपुर नृत्यांजलि कला अकादमी कलावृक्ष गुरुकुल संस्था द्वारा विश्व नृत्य दिवस के अवसर पर नृत्य वंदनम कार्यक्रम का आयोजन रानी दुर्गावती स॑ग्रालय के कला वीथिका में किया गया। इस अवसर पर पैरों से आती घुघरुओ की आवाज और चेहरे पर एक तेज लिए हुए शहर की नृत्या॑गनाओ ने नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मन विहोर कर दिया ।। प्रज्ञा पीठाधीश्वर साध्वी विभानंद गिरी , डॉक्टर कृष्ण कुमार दुबे मौजूद रहे। भरतनाट्यम् कथक और ओडिसी नृत्य का ज्ञान प्राप्त करने वाली 40 से अधिक नृत्य साधिकाएं ने सुंदर प्रस्तुति दी। मुख्य रूप से क्लासिकल नृत्य जैसे भरतनाट्यम कथक आदि नृत्य की जानकारी नृत्य गुरुओ द्बारा दी गई ।कार्यक्रम में नृत्या॑जलि कला अकादमी एवं श्रीम कत्थक पीठ की साधिकाओ ने अपनी प्रस्तुति दी। साथ ही इस दौरान संगोष्ठी के माध्यम से क्लासिक नृत्य जैसे भरतनाट्यम कथक आदि नृत्य की जानकारी नृत्य गुरु कामना नायक , नृत्य गुरु स्वाति मोदी तिवारी द्वारा कत्थक के अलग-अलग घरानों की जानकारी कार्यक्रम के द्बारा दी।।।