जबलपुर – जजों की संपत्ति का खुलासा करने की मांग#dindianews #jabalpurnews

उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच ने खोला मोर्चा

24

जबलपुर – जजों की संपत्ति का खुलासा करने की मांग#dindianews #jabalpurnews

उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच ने खोला मोर्चा

हाई कोर्ट के जजों द्वारा संपत्ति का खुलासा नहीं करने के विरोध में नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक म॑च के अध्यक्ष ने राष्ट्रपति के नाम अधिकारी को ज्ञापन सौपा।प्रदेश अध्यक्ष पी जी नाजपा॑डे का कहना है कि दिल्ली हाई कोर्ट के जज के घर में लाखों रुपए कैश मिला था। जिसके बाद भी जज के खिलाफ में कोई भी मामला दर्ज नहीं किया गया। देश के 24 हाई कोर्ट में से 6 हाई कोर्ट के जजों ने अपनी संपत्ति की जानकारी वेबसाइट पर डाली है। सेवा शर्तो के मुताबिक जजों को अपनी संपत्ति को सार्वजानिक करना चाहिए जिसके बाद भी हाई कोर्ट के जजों द्वारा नियम का उल्लंघन किया जा रहा है। इस तरह की कार्य प्रणाली के चलते आम जनता में न्यायपालिका से विश्वास उठ जाएगा। जिसको देखते हुए राष्ट्रपति को सभी जजों से अपनी संपत्ति की जानकारी सार्वजनिक करने के निर्देश जारी करना चाहिए। जिससे पारदर्शिता देश में लागू हो सके।।

Leave A Reply

Your email address will not be published.