जबलपुर – धान परिवहन घोटाले के मामले में 73 लोगों पर किया गया मामला दर्ज #dindianews
कलेक्टर ने कि अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई
जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही करते धान परिवहन में अनियमितता पर एक साथ 73 लोगों पर दर्ज FIR दर्ज करवाई है।। जिस में 56 सरकारी कर्मचारियों और 17 राइस मिलर्स पर FIR से हड़कंप मच गया है। वही सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक अजय विश्नोई ने अपनी ही सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर सीएम और प्रमुख सचिव को पत्र लिखा कर फर्जी RO घोटाले की शिकायत के साथ
विधानसभा में भी जबलपुर का धान खरीदी घोटाला पर खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भी विधानसभा में धान घोटाले पर चिंता जताते हुए कड़ी कार्यवाही के आदेश दिए थे। जिस पर प्रशासन ने नागरिक आपूर्ति के जिला प्रबंधक दिलीप किरार को मुख्य आरोपी मानते हुए एक साथ 12 थानों में मामला दर्ज कराया गया है। सभी 73 लोगों पर धोखाधड़ी,अमानत में ख़यानत और गबन की धाराओं में FIR दर्ज की गई है।