जबलपुर – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सी एम ने दी शुभकामनाएं
लाडली बहनों को मिली सौगात
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जबलपुर के रानी अवंती बाई वार्ड में लाडली बहन योजना के तहत मुख्यमंत्री द्वारा बैंक खातों में पैसा ट्रांसफर करने का सीधा प्रसारण कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें कैंट विधायक अशोक रोहाणी नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज सहित बड़ी संख्या में मातृ शक्ति मौजूद रही। इस दौरान विधायक ने लाडली बहनों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामना देकर फुलो की बरसात कर स्वागत किया। नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बहनों के खाते में 1250 रुपए योजना के तहत ट्रांसफर किए हैं जिसका सीधा प्रसारण कार्यक्रम कर महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं मुख्यमंत्री द्वारा दी गई है।